बिलासपुर / शासकीय कर्मचारियों की जीपीएफ खातों से संबंधित समस्याआंे के निराकरण के लिए जिला मुख्यायल बिलासपुर में 9 से 11 नवम्बर तक तीन दिवसीय शिविर आयोजित की गई है। ये शिविर खारंग जलाशय जल संसाधन परिसर की प्रार्थना सभा में तीनों दिन सवेरे 11 से 5 बजे तक चलेगी। महालेखाकार कार्यालय के अधिकारी भी शिविर में मौजूद रहेंगे। जिला कलेक्टर श्री सौरभकुमार एवं जिला कोषालय अधिकारी श्री विकास सिंह ठाकुर ने जिले के सभी डीडीओ को सूचित कर अपने कर्मचारियों की जीपीएफ संबंधी समस्याओं का निराकरण कराने के निर्देश दिये हैं।

