बिलासपुर :— अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल सोशल मीडिया, छत्तीसगढ़ के प्रदेश संयोजक के रूप में मनोज कुमार पाटेकर को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने पर प्रदेशभर में हर्ष का वातावरण है। इस नियुक्ति के लिए संगठन प्रमुख आदरणीय लालजी देसाई, राष्ट्रीय संयोजक परवीन, सेवादल यंग ब्रिगेड छत्तीसगढ़ की प्रदेश अध्यक्षिका मनोरमा पाटेकर एवं सेवादल सोशल मीडिया के सभी सम्मानित सदस्यगणों के प्रति उन्होंने हृदय से आभार व्यक्त किया।
श्री पाटेकर ने कहा कि यह दायित्व उनके लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि संगठन की विचारधारा और मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे पूरी निष्ठा, समर्पण और मेहनत के साथ इस जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।
इस अवसर पर सेवादल के जिला संयोजकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। मुख्य रूप से राजेश बंजारे (बिलाईगढ़), गजेंद्र बघेल (रायगढ़), इंद्रजीत (शक्ति), हरीश दिवाकर (कोरबा) एवं सावन कुमार (मनेंद्रगढ़-चिरमिरी) ने शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और मजबूत करने का विश्वास व्यक्त किया।
सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आशा व्यक्त की कि प्रदेश स्तर पर सोशल मीडिया के माध्यम से संगठन की गतिविधियों और विचारधारा को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।

