बिलासपुर / नेहरू युवा केंद्र बिलासपुर द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर 26 नवम्बर को सवेरे 10.30 बजे मुंगेली नाका स्थित सर्किट हाउस परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। संविधान के विषय में नागरिक जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत ‘‘संविधान को जानें’’ विषय पर चर्चा की जाएगी। संविधान की प्रस्तावना का वाचन भी किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महापौर श्री रामशरण यादव शामिल होंगे। इसके साथ ही संविधान विशेषज्ञ श्री पूर्णेदू भट्ट द्वारा भारतीय संविधान पर मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।

