
बिलासपुर / आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर विधायक शैलेष पांडे ने अपने विधायक कार्यालय में आमजन और जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर ध्वजारोहण किया और देशवासियों सहित प्रदेश वासियों को 74 वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी, और कहा कि यह त्यौहार हम सबका त्यौहार है और पूरे देश का त्यौहार है यह त्यौहार हमको संदेश देता है कि आज के दिन हमें संकल्प लेना चाहिए कि हमें हमेशा एक रहना चाहिए, देश की एकता, अखंडता के लिए हमेशा कार्य करना चाहिए और हमें उनका आभारी रहना चाहिए जिन्होंने देश की एकता अखंडता के लिए अपना राष्ट्रधर्म निभाते हुए अपने प्राणों की आहुति दी इसलिए हमें अपने राष्ट्र धर्म को सर्वोपरि मानते हुए देश की एकता अखंडता सेवा विकास के लिए हमें संकल्पित होना चाहिए ।
इस दौरान पार्षद रामा बघेल , एल्डरमैन सुबोध केसरी , महिला नेत्री मीनू पांडे , निजी सचिव कौस्तुभ पांडे, फराज खान , अजीत पांडे एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

