


बिलासपुर / कांग्रेस पार्टी में 26 जनवरी से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान का शुरुआत किया गया है जिसमें मोदी सरकार के गलत नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम कांग्रेस पार्टी द्वारा किया जा रहा, आपसी भाईचारा और परस्पर प्रेम का संदेश कांग्रेस पार्टी द्वारा दिया जा रहा है केंद्र की मोदी सरकार लगातार आपसी मतभेद और अंग्रेजों की फुट डालो राज करो की नीति के तहत सत्ता प्राप्त कर रही है जिसे कांग्रेस पार्टी हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाकर आपसी भाईचारा कायम रखने का संदेश देने का काम कर रहे हैं
वार्ड नं 50 के पार्षद अमित सिंह ने आगे कहा कि मोदी सरकार का आखिरी बजट गरीब और मीडियम वर्ग के लोगों के लिए बहुत ही निराश करने वाला बजट है 85 करोड़ लोग गरीबी रेखा में जीवन यापन करते हैं उनके लिए इस बजट में कुछ भी नहीं है , मीडियम वर्ग के भी अधिकांश लोग 60 हजार की आय वाले हैं जो सेल्स मेन,कपड़ा दुकान या प्रायवेट नौकरी कर अपना जीवन यापन कर रहे हैं उनके लिए भी इस बजट में कुछ नहीं है मोदी सरकार सिर्फ और सिर्फ धनवान को धनवान बनाने की नीति पर कार्य कर रही है जो बहुत ही निंदनीय है लोगों को इस अभियान के तहत जागरूक करने का काम हम लोग कर रहे हैं 2024 में इस सरकार को हटाने का संकल्प लोगों से ले रहे हैं जनता का आपार समर्थन भी मिल रहा है।
इस पद यात्रा में बेलतरा विधानसभा के ब्लाक अध्यक्ष झगरराम सूर्यवंशी, छाया विधायक राजेंद्र साहू ,पार्षद संध्या तिवारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता लक्ष्मी कुमार गहवई, जगमोहन कश्यप, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष दिलीप पाटिल, अनिल शुक्ला, कमलेश कुमार, दिपेश, अजय अवस्थी, रुद्र प्रताप सिंह, देवारी यादव, अजय कापसे, टीकम सिंह, अनिल यादव, साखन दर्वे तथा भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

