
बिलासपुर, बेलतरा :– बेलतरा पतरापाली रोड प्राइवेट लिमिटेड अदानी ग्रुप के द्वारा आज रोड सेफ्टी मंच 2023 कार्यक्रम के अंतर्गत यातायात जागरूकता के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एनएचआई के अधिकारी गौरंग सर, गौरव शुक्ला, राजेश कुमार, यातायात अधिकारी उमा शंकर पांडे एवं यातायात पुलिस टीम के द्वारा यातायात के नियम एवं रोड सुरक्षा के लिए लोगों को जागरूक किया गया।
गौरव सर अपने संबोधन में कहा कि हमारी कंपनी रोड बनाती है लेकिन रोड के साथ साथ लोगों की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाता है जिसके लिए हम समय-समय पर यातायात नियमों के लिए लोगों को जागरूक भी करते रहते हैं, जिससे रोड में किसी प्रकार की कोई दुर्घटना ना घटे और लोगों को जान बच सके और इसके लिए हम लोगों से भी अपील करते हैं कि यातायात नियमों का पालन करें जिससे नियमों को पालन करे, जिससे उनकी जान-माल की सुरक्षा हो सके और वह सुरक्षित सड़कों पर सफर कर सके।
वहीं ट्रैफिक पुलिस हेड उमाशंकर पांडे के द्वारा लोगों को यातायात के नियमों के बारे में बताया गया कि बाइक में सफर करने से पहले हेलमेट जरूर लगाएं, कार चलाते समय सेफ्टी बेल्ट का उपयोग करें और ट्रैफिक सिग्नल का भी पालन करें। रतनपुर से बगदेवा रोड बहुत ही संवेदनशील रोड है इसमें दुर्घटनाओं की संख्या बहुत ज्यादा है जिसके लिए और भी जरूरी हो जाता है कि सुरक्षा का ध्यान जरूर रखें और शराब पी के गाड़ी ना चलाएं वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग ना करें जिससे कि गंभीर परिणाम हो सकते है।
अदानी ग्रुप की सुरक्षा अधिकारी सुधांशु कुशवाहा ने बताया कि इस कार्यक्रम में हेल्थ चेकअप, आई टेस्ट, वृक्षारोपण एवं वहां काम करने वाले कर्मचारियों को स्टील टिफिन बॉक्स, स्टील की बोतल एवं सेफ्टी जैकेट भी प्रदान किया गया है। अतिथियों द्वारा एनएच 130 मार्ग पर चलने वाले मोटरसाइकिल वाले को रोककर हेलमेट वितरण किया गया एवं ट्रक चला रहे ड्राइवरों को भी बैटरी टॉर्च वितरण किया गया।
इस कार्यक्रम में मैनेजर सुक्रांत वासु, अदानी स्टाफ के केसीसी एंड एसएस स्टॉप, स्कूली छात्र-छात्राएं व् आसपास के ग्रामीण मौजूद रहे।


