

बिलासपुर/ सिंधी समाज प्रमुखो की आज बैठक पूज्य सिंधी सेंट्रल महपंचायत के नए अध्यक्ष बाबत सुबह 12 बजे संपन्न हुई इसमें झामनदास चेतानी ने इस नए अध्यक्ष हेतु बिलासपुर व्यापार विहार स्थित शिवा मार्केटिंग के संचालक शिवकुमार धामेचा का नाम प्रस्तावित किया इस पर वहां उपस्थित समस्त जनों ने एक स्वर से समर्थन किया दूसरा कोई नाम ना आने पर सर्वसम्मति से पूज्य सिंधी सेंट्रल महापंचायत बिलासपुर के अध्यक्ष शिवकुमार धामेचा को नियुक्त किया गया। नए अध्यक्ष बनने पर शिवकुमार ने कहा कि बिलासपुर सिंधी समाज की कुरीतियों को दूर कर समाज विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगें।आज हुई बैठक में प्रमुख रूप से अजीत थावरानी, शिवकुमार धामेचा, किशोर कृपलानी, श्याम थावरानी, भगवान दास भोजवानी, मनीष लाहोरानी, मोती थावरानी, झामनदास चेतानी, मनोज सरवानी, मनीष गुरबानी, विजय चंदवानी, राजकुमार सुखवानी, दिलीप थावरानी, तरुण श्यामदासानी, मनीष लाहोरानी, हीरानंद छुगानी, रमेश भोजवानी, कैलाश श्यामनानी, समीर गुरबानी, अमर छाबड़ा, जगदीश जग्यासी, राजेश चंदवानी, विक्की आहूजा, रवि दयालानी, जय वलेचा, संतोष खत्री,हरीश पृथ्यानी, मोहन जैसवानी, मनोहरलाल मोटवानी, राजेश श्यामनानी, इत्यादि समाज प्रमुख शामिल थे।


