
उमलेश जायसवाल बेलतरा :– गरीबों का पीएम आवास छीनने वाली भूपेश सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाये जा रहे मोर आवास मोर अधिकार आंदोलन के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने बेलतरा में तहसील कार्यालय का घेराव किया और गरीबों को आवास देने की केन्द्र सरकार की योजना में कांग्रेस राज्य सरकार द्वारा बरते जा रहे असहयोग पर सवाल किये। प्रदेश भर में अधूरे पड़े पीएम आवासों के निर्माण में देरी और हितग्राहियों को आवास की किश्त की राशि नहीं मिलने के मुद्दे को लेकर गुरुवार को भाजपा ने बेलतरा तहसील कार्यालय का घेराव किया। भाजपा के बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक रजनीश सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता बेलतरा बस स्टैंड में रैली के रूप में निकले।
धरना प्रदर्शन करते हुए जाली मेन रोड होते हुए बेलतरा तहसील कार्यालय का घेराव किया। पुलिस बल व तहसीलदार की मौजूदगी में बेरीकैट लगाया गया था, तहसील कार्यालय के पास पुलिस बल एवं प्रशासन की ओर से बीजेपी कार्यकर्ताओं को रोक दिया गया। घेराव के पूर्व धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए बेलतरा विधायक रजनीश सिंह ने कहा कि कांग्रेस की राज्य सरकार दुर्भावना पूर्वक छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना को बाधित करने का प्रयास कर रही है। प्रदेश के लाखों गरीब परिवारों की छत छिनने की दोषी कांग्रेस सरकार है, जो अपने हिस्से का 40 फीसदी राज्यांश देने में आनाकानी कर रही है।

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बेलतरा तहसीलदार शशिभूषण सोनी को ज्ञापन सौंपकर अपना धरना प्रदर्शन समाप्त किए ।
इस दौरान बीजेपी के बड़े नेताओं में छत्तीसगढ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, बेलतरा विधायक रजनीश सिंह, विक्रम सिंह, कुशल सोनी , विनोद जायसवाल, सुरेश कश्यप, सुनील ओंकार, कृष्ण यादव सहित भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।


