विधायक शैलेष पांडे की होली मिलन समारोह में उमड़ा जनसैलाब..

वृन्दावन की तरह रंगों में डूबे लोग..

बिलासपुर/ शहर विधायक शैलेष पांडे द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में हजारों कांग्रेसी कार्यकर्ता, पदाधिकारी,जनसमर्थक, पत्रकारगण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शामिल होकर होली के रंग में डूब सा गये। कोई छोटा बड़ा का भेदभाव, कोई धार्मिक भेदभाव देखने को नहीं मिला, क्या महिला क्या पुरुष सभी वृन्दावन की तरह मिलजुलकर बड़े ही आत्मीयता से होली के रंग में डूब गए।ढोल नगाड़ों की थाप पर सभी लोग जमकर थिरके। देखें वीडियो …

विधायक शैलेष पांडे ने भी लोगों का भरपूर साथ दिया तथा सभी से फोटो और सेल्फी लिए, सभी से गले मिलते हुए दिखे गये, उपस्थित महिलाओं से भी जमकर रंग खेलते हुए नजर आए।

विधायक बनने के बाद शैलेष पांडे का यह दूसरा सबसे बड़ा आयोजन देखने को मिला, जिसमें उनकी ताकत और समर्थक दोनों दिखने को मिला। पहला उनका जन्मदिन का कार्यक्रम था जिस कार्यक्रम में पूरा शहर थम सा गया था, क्या अधिकारी क्या नेता, क्या खास और क्या आम सभी को उस जन्मदिन पर बुलाया गया था, कार्यक्रम स्थल होटल इंटरसिटी का मैरिज ग्राउंड भी उस दिन छोटा पड़ गया था,वही प्यार और स्नेह आज इस होली मिलन समारोह में देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *