बेलतरा विधानसभा के ग्राम पेंडरवा,गोंद‌ईया एवं लक्षनपुर में कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा ,

कार्यकर्ता घर-घर पहुंचा रहें राहुल गांधी का संदेश, भूपेश सरकार का भरोसे का बजट …



बिलासपुर / बेलतरा विधानसभा हाथ से हाथ जोड़ों के जरिए कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर लोगों से संपर्क साधने का प्रयास कर रहे हैं कांग्रेस कार्यकर्ता अभियान के दौरान लोगों से संपर्क साध कर घर – घर राहुल गांधी का संदेश पहुंचा रहे हैं अभियान के दौरान केंद्र की बीजेपी सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर किया जा रहा है एवं भूपेश सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यो व किसान एवं महिलाओं के लिए किए गए प्रशंसनीय कार्य ,भरोसे का बजट के बारे में भी जानकारी देने का काम कर रहे हैं शिक्षित बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता 2500 रुपए प्रतिमाह देने की घोषणा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी कर दस हजार रुपए प्रतिमाह दिया जाएगा, मध्यान भोजन के रसोइयों के मानदेय में बढ़ोतरी की गई अब 1800 रुपए प्रतिमाह दिया जाएगा, ग्राम पटेल को 2000 रुपए के बदले 3000 रुपए देने की घोषणा की गई है, मुख्यमंत्री कन्या विवाह की सहायता राशि 25 हजार से बढ़ाकर 50000 किया गया है,101 नवीन स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खोले जाएंगे जिससे गांव के बच्चे अच्छी शिक्षा उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे इन सभी बातों को लोगों के समक्ष रख रहे हैं और हमें इस पदयात्रा में स्थानीय जनों का अपार जनसमर्थन प्राप्त हो रहा है आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत सुनिश्चित है। उक्त बातें स्थानीय जनप्रतिनिधि यदुनंदन प्रसाद कौशिक ने कहा।

इस पदयात्रा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष झगरराम सूर्यवंशी जिला सभापति अंकित गौरहा, ब्लॉक उपाध्यक्ष इंजीनियर लक्ष्मी कुमार गहव‌ई,यदुनंदन प्रसाद कौशिक, संतोष मिश्रा,संतोष सूर्यवंशी, संतोष केंवट,दूजराम केंवट,सरोज गोस्वामी,आनंद गोस्वामी,जतिन धींवर, घनश्याम,प्रदीप श्रीवास,विमल कश्यप,अशोक कुमार पटेल,राजु साहु, दिलीप साहु, कुलदीप केंवट, पंकज केंवट,अशोक साहू, विद्याधर साहु,चरन सिंह, महादेव साहु,सरहा केंवट एवं भारी संख्या में स्थानीय जन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *