
बिलासपुर/ छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार हाट-बाजार के जरिए नुक्कड़ सभा का आयोजन कर रही है, इस सभा में स्थानीय मुद्दों को लेकर बात रखी जा रही है तथा पीएम मोदी और अडानी पर भी हमला बोलने का काम किया जा रहा है यह सभा आज से शुरू होकर 20 अप्रैल तक जारी रहेगा।
बेलतरा कांग्रेस कमेटी ने आज नुक्कड़ सभा का पहला आयोजन बेलतरा विधानसभा के ग्राम बिरकोना के हाट-बाजार में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष झगरराम सूर्यवंशी के नेतृत्व में किया ।
नुक्कड़ सभा के दौरान झगरराम सूर्यवंशी ने कहा कि षड्यंत्र के तहत राहुल गांधी का लोकसभा सदस्यता समाप्त करने का काम मोदी सरकार ने किया है क्योंकि राहुल गांधी ने सदन के अंदर सवाल पूछने का काम किया था इसलिए जवाब देने के बदले उनको सदन से बाहर कर दिया गया है यह सीधा-सीधा तानाशाही है।
नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए जिला सभापति अंकित गौरहा ने कहा कि राहुल गांधी को व्यक्तिगत रुप से मोदी सरकार द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है हमेशा जनता के लिए सदन में आवाज उठाते थे इसलिए सुनियोजित तरीके से उनकी सदस्यता को समाप्त कर दिया गया। केंद्र सरकार की गलत नीतियों को हम इस नुक्कड़ सभा के माध्यम से जनता को बताने का काम कर रहे हैं।

छाया विधायक राजेंद्र साहू ने कहा कि राहुल गांधी को निशाना बनाया गया है क्योंकि उन्होंने पीएम मोदी जी से अडाणी समूह के बारे में पूछा था कांग्रेस पार्टी इन सब अन्याय और लोकतंत्र की हत्या को बचाने के लिए हमेशा तत्पर है, संघर्षरत है और छत्तीसगढ़ तथा देश की जनता जनार्दन कांग्रेस पार्टी के साथ है। आने वाले विधानसभा, लोकसभा चुनाव में उन्हें जवाब मिल जाएगा।
इंजीनियर लक्ष्मी कुमार गहवई ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र पर गुजरातियों की काली छाया का खतरा मंडरा रहा है मोदी अडानी गठजोड़ द्वारा जनता और राष्ट्रीय संपत्तियों की लूट के खिलाफ राहुल गांधी की साहस पूर्ण लड़ाई को लेकर जय भारत सत्याग्रह के माध्यम से हाट-बाजार में जनता तक पहुंचाने का काम करेंगे।
देश की मीडिया को हिंदू-मुसलमान से फुर्सत नहीं है देश की जनता किसी भी सच्चाई से अवगत नहीं हो पा रही है,देश की जनता समाचार देखना ही बंद कर दी है,हमारे भाजपाई साथी भी बोलते हैं जब टीवी खोलो हिंदू-मुसलमान ही दिखता है जो देश के लिए बहुत ही घातक व दुर्भाग्य जनक है।

शहर ब्लाक अध्यक्ष विनोद साहु ने भी नुक्कड़ सभा को संबोधित किया और केंद्र की मोदी सरकार पर हल्ला बोला तथा छत्तीसगढ़ की बघेल सरकार की उपलब्धियां जनकल्याणकारी योजनाओं को भी अवगत कराया।
नुक्कड़ सभा में मुख्य रूप से ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष झगरराम सूर्यवंशी, जिला पंचायत सभापति अंकित गौरहा, छाया विधायक राजेंद्र साहू, शहर ब्लाक अध्यक्ष विनोद साहु, ब्लाक उपाध्यक्ष इंजीनियर लक्ष्मी कुमार गहवई, वरिष्ठ कांग्रेस नेता विनय शुक्ला, महिला कांग्रेस नेत्री प्रदेश महासचिव शिल्पी तिवारी, पुनाराम कश्यप, अनिल यादव, संतोष सुर्यवंशी, भूपेंद्र भारद्वाज,देवेन्द्र, पुष्पेंद्र महाराज, पूर्व सरपंच लोमश साहु,मदन मोहन पांडे, धनंजय यादव , परमेश्वर सुर्यवंशी,बैसाखु सुर्यवंशी,गौरव सिंह,संदीप सुर्यवंशी,किसन पटेल,गुलाला यादव, तेजसिंह गौतम, सचिन धीवर, अशोक बच्छ, उपसरपंच सेंदरी तथा भारी संख्या में ग्रामीण जन बाजार में उपस्थित थे।

