नगर निगम कार्यालय में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित

बिलासपुर/ शहर में वर्षा ऋतु के दौरान पानी निकासी की समस्या का निदान करने एवं अरपा नदी में आने वाली संभावित बाढ़ से उत्पन्न होने वाली समस्याओं को दृष्टिगत रखते हुए नगर निगम द्वारा नगर निगम कार्यालय विकास भवन में बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। जिसका दूरभाष क्रमांक 07752-471224 है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष में तीन पालियों में 24 घंटे सेवा देने के लिए अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *