बिलासपुर सेमरताल – बूथ चलो अभियान के तहत ग्राम सेमरताल के बूथ क्रमांक 88 एवं 87 के बूथ पदाधिकारियों, सदस्यों और मतदाताओं की बैठक बेलतरा विधानसभा के कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति में रखी गई। जिसमें बेलतरा विधानसभा के राजेन्द्र साहू छाया विधायक, अनिल यादव जोन अध्यक्ष, इंजीनियर लक्ष्मीकुमार गहवई उपाध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस बेलतरा, विनय शुक्ला बूथ प्रभारी जलसो, भूपेन्द्र भारद्वाज जोन अध्यक्ष सेंदरी, किशन पटेल सेक्टर अध्यक्ष सेंदरी, टीकम सिंह बूथ प्रभारी गतौरी, यदुनंदन कौशिक सेक्टर प्रभारी सेमरताल, ध्रुव साहू बूथ अध्यक्ष 86 सेमरताल, अनिरुद्व वर्मा बूथ अध्यक्ष 85, बसंत यादव बूथ अध्यक्ष 87 सेमरताल, मोहन धीवर सेक्टर उपाध्यक्ष सेमरताल, सोनू मराठा बूथ उपाध्यक्ष सेमरताल, गुलाला यादव, राजकुमार गढ़ेवाल बूथ अध्यक्ष 88 सेमरताल एवं बंशीलाल ने कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण चर्चा किया। समरसता भवन में आयोजित बैठक में बूथ की मतदाता सूची का अध्यययन किया गया। बूथ समिति के सदस्यों की मौजूदगी में आगामी विधानसभा के लिए रणनीति तय की गई। बूथ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने एक दूसरे का परिचय प्राप्त किया। साथ ही पदाधिकारियों को उनकी जिम्मेंदारियों की जानकारी प्रदान की गई। बूथ कमेटी में मीडिया प्रभारी की नियुक्ति की गई। बूथ समिति में बी.एल.ए. की नियुक्ति पर चर्चा की गई। बी.एल.ए. के लिए बताया गया कि वे घर घर जाकर ऐसे मतदाताओं की पहचान करें जिनका नाम मतदाता सूची में जोड़ना या काटना है। ऐसे लोगों की पहचान सुनिश्चित करें जो पार्टी के विपक्ष में हैं। ताकि वरिष्ठ नेताओं से बार बार भेंट कराकर उन्हें कांग्रेस के पक्ष में लाया जा सकें बूथ कमेटी की नियमित बैठक होनी चाहिए। कमेटी के लोगों की जिम्मेंदारी है कि वे शासन की जनहितैषी नीतियों और योजनाओं की जानकारी बूथ के मतदाताओं को दें। साथ ही शासकीय योजनाओं का लाभ जनता तक पहुँचावें। यह कहा गया कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता अपने घर में पार्टी का झंडा लगाकर रखें।

बैठक में साहेब लाल खरे, नंदकिशोर यादव, अनुप साहू बूथ सचिव, मुकेश यादव बूथ उपाध्यक्ष,जमुना प्रसाद कोषाध्यक्ष, संतोष खरे, श्यामसुंदर टेंगवार, पुरीराम डोगरें, ईश्वर प्रसाद खारसे, शिवकुमार सूर्यवंशी, प्रमोद कुमार लासरे, रहस राम सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


