बिलासपुर । सूर्यवंशी समाज बिलासपुर ने सूर्यवंशी समाज की भूमि को दूसरे समाज को दिए जाने पर विरोध जताते हुए जिलाधीश को ज्ञापन सौपा है। सूर्यवंशी समाज के पदाधिकारियो ने कलेक्टर को सौपे ज्ञापन में कहा है की बहतराई गांव में पटवारी हल्का नंबर 48 में भूमि खसरा नंबर 329 में सूर्यवंशी समाज बिलासपुर का लगभग 13 वर्षों से आधिपत्य है । जिसके कुछ अंश भाग पर सूर्यवंशी समाज का सामुदायिक भवन भी निर्मित है तथा शेष भूमि सामाजिक कार्य के लिए सुरक्षित रखा गया है। लेकिन पटवारी हल्का द्वारा गलत प्रतिवेदन के आधार पर सूर्यवंशी समाज की भूमि को जयसवाल समाज को आवंटित कर दिया गया है जिसके कारण दोनों समाज के मध्य विवाद की स्थिति बन गई है और सूर्यवंशी समाज में आक्रोश व्यवस्था है। सूर्यवंशी समाज के पदाधिकारी का कहना है कि राजस्व विभाग के द्वारा गलत तरीके से मौके पर बिना जांच किया गलत रिपोर्ट प्रस्तुत किया गया और जिस जमीन को दूसरे समाज को आबंटित किया गया है उस भूमि पर सूर्यवंशी समाज का सामुदायिक भवन निर्मित है। अभी तक राजस्व विभाग ने इस मामले का निराकरण नहीं किया है और सूर्यवंशी समाज ने अपनी जमीन को दूसरे समाज को आवंटित किए जाने पर विरोध करते हुए जयसवाल समाज को आवंटित भूमि निरस्त करने की मांग एवं रजिस्ट्री शुन्य घोषित करने को लेकर जिलाधीश से मुलाकात की है । आज ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से समाज के झगर राम सूर्यवंशी, नंदकिशोर डहरिया, द्वारिका खरे,रहस गढ़ेवाल, रामेश्वर सप्रे,छेदी लाल भार्गव, सुरेंद्र, मनोज खरे,अजय बेन, अशोक सूर्यवंशी,साखन दर्वे, राधेश्याम मंजारे, मुंशी राम लिबर्टी, चंद्र प्रकाश सुर्या, बाबूलाल सूर्यवंशी,टी आर लहरें, नर्मदा प्रसाद, संतोष कुमार, बुधनाथ सुर्य वंशी, रामस्वरूप सूर्यवंशी, संतोष सूर्यवंशी ,जितेंद्र सूर्यवंशी, रेनू खरे, दसमत देवी,लहरसन,अनु करियारे, दुलारी सूर्यवंशी ,गोपाल , मनहरण लाल सूर्यवंशी, गेंदराम सूर्यवंशी, प्रहलादसुर्य वंशी, विरेन्द्र कुमार, सुखराम, परमेश्वर सूर्यवंशी,धनपत सूर्यवंशी, शत्रुघ्न कोहली, मथुरा प्रसाद, रामायण प्रसाद, साधारण सूर्यवंशी ,सुरेश कुमार डोंगरे ,अयोध्या प्रसाद,पुनी राम, डोंगरे ,प्रवीण भारद्वाज, जितेंद्र गदेवाल,सुखमा देवी अजय कुमार, जमुना प्रसाद गढ़ेवाल,श्री राम सुर्य वंशी समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

