पाकिस्तान-भारत मैच में भारत की शानदार जीत पर राजधानी में तिरंगा लहराकर खुशी जाहिर किया गया

रायपुर : एशिया कप 2022 में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को हराकर जीत का जो परचम लहराया है, उसने देशवासियों को झूमने का मौका दे दिया है. रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच हुए जोरदार मुकाबले में हर किसी की नजरें टीवी स्क्रीन पर थीं. हर कोई टकटकी लगाए मैच देख रहा था और भारत की जीत की कामना कर रहा था. फिर हार्दिक पंड्या ग्राउंड पर आए और पाकिस्तानी क्रिकेटरों के छक्के छुड़ा दिए.इस जीत के साथ ही भारत ने पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से 10 विकेटों से मिली करारी हार का बदला भी चुकता कर लिया है। भारत की इस जीत में पूरी टीम का अहम योगदान रहा।राजधानी रायपुर में तिरंगा लहराते हुए लोगों ने खुशी जाहिर किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *