बेलतरा :- कल दिनांक 06/09/2024 को भाजपा सदस्यता अभियान के कार्यक्रम के पश्चात माननीय केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू एवं बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने वसंत विहार चौक के पास स्थित आयुष्मान हॉस्पिटल का औचक निरीक्षण किया।
हॉस्पिटल के संचालक दाऊ डॉ संतोष कुमार अग्रवाल एवं अनुराग शर्मा हॉस्पिटल प्रबंधन की टीम, चिकित्सकों एवं अन्य कर्मचारियों ने दोनों नेताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया।
निरीक्षण के दौरान मंत्री जी एवं विधायक जी ने हॉस्पिटल में उपलब्ध लेप्रोस्कोपिक मशीन से सुसज्जित आपरेशन थियेटर, वातानुकूलित वार्डो में कृत्रिम श्वसन यंत्र, सफाई व्यवस्था, विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता, मरीजों के परिजनों के लिए विश्राम गृह जैसी सुविधाओं की सराहना की।
दोनों नेताओं ने आयुष्मान हॉस्पिटल की पूरी टीम को इन बेहतर सुविधाओं के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

