जिला स्तरीय सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक 30 सितंबर को


बिलासपुर/ अनुसूचित जाति, जनजाति (अत्याचार निवारण) नियम 1995 के क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर श्री सौरभ कुमार की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय सर्तकता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक 30 सितम्बर को दोपहर 12 बजे जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई है। बैठक में अनुसूचित जाति, जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत वर्ष 2022-23 में दर्ज प्रकरणों के निराकरण (स्वीकृत राशि एवं वितरित राशि) की स्थिति एवं न्यायालय में लंबित प्रकरणों पर चर्चा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *