छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ की शोक सभा में दी गई श्रद्धांजलि

बिलासपुर :—  इदगाह चौक स्थित स्व. डी पी चौबे स्मृति प्रेस क्लब ट्रस्ट भवन में आज 22 जून को दोपहर 1 बजे शोक सभा रखी गई। शोक सभा में छत्तीसगढ़ सद्भाव पत्रकार संघ के बाकीमोंगरा ब्लाक अध्यक्ष  नंदकुमार सोनी के बड़े भाई राजकुमार सोनी एंव बिलासपुर के पत्रकार साथी पत्रकार पंकज खंडेलवाल की सासु मां के निधन पर गहरा शोकं व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।इस शोक सभा में प्रदेश अध्यक्ष देवदत्त तिवारी, प्रदेश महासचिव प्रकाश चंद्र अग्रवाल, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष तिलक राज सलूजा, ध्रुव चंद्रा, मनोज श्रीवास्तव, प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रतीक मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव, प्रदेश सचिव भूपेन्द्र पांडे, प्रदेश सचिव उमाशंकर साहू , प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनिल श्रीवास, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह चावला, तथा मस्तुरी इकाई से ब्लाक अध्यक्ष विनोद बघेल, उपाध्यक्ष सूरज सिंह, सह सचिव शिव चरण भास्कर , आकाश सिंह एवं प्रदेश के मीडिया प्रभारी संतोष मिश्रा शामिल रहे।
संगठन के संस्थापक संरक्षक एवं रायपुर के वरिष्ठ पत्रकार श्री शंकर पांडे ने मोबाइल पर अपनी ओर से संवेदनाएं व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *